जदयू के पूर्व प्रवक्ता तिजेंद्र सिंह के बेटे पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले में युवती ने महिला थाने में युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपी युवक राहुल कुमार औरंगाबाद के कर्मा रोड का रहने वाला है. युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि युवक ने पहले प्यार का नाटक किया. फिर शादी का झांसा देकर पुणा बुला लिया.

जिसके बाद युवक के प्यार में पागल युवती 3 अक्टूबर को ट्रेन से बिहार से पुणा. इस बीच जब युवती शादी के लिए बोली तो युवक राहुल टाल-मटोल करने लगा. जब युवती ने दबाव बनाया तो युवक शादी करने से मुकर गया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने खुदकुशी करने की कोशिश की.

लेकिन स्थानीय पुलिस ने युवती को पकड़ लिया और फिर इसकी सूचना उसके घरवालों को दी. सूचना पाकर घरवाले पुणे पहुंचे और युवती को साथ लेकर वापस लौटे. बापस बिहार आकर युवती ने महिला थाना पहुंचकर मामले को दर्ज कराया. महिला थानाध्यक्ष के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले ने जदयू नेता का कहना है कि एक साजिश के तहत उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *