नवगछिया: कुख्यात अपराधी को मानसी थाना पुलिस के सहयोग से नवगछिया पुलिस जिले की खरीक थाना पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है। उसके विरुद्ध खरीक थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत प्राथमिकी 126/17 दर्ज है।
Total Downloads: 72
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरारी जिंदगी गुजार रहा था। दरअसल, बीते दिनों खरीक के एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट के दौरान हुई हत्या मामले में उमेश राम उर्फ अभिनंदन राम नामजद अभियुक्त था। गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना की पुलिस ने मानसी थाना की पुलिस के सहयोग शनिवार को अमनी गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी इतनी नाटकीय ढंग से हुई कि लोगों ने उसके अपहरण की अफवाह उड़ा दी। सोशल साईट पर कुछ देर के लिए यह मामला छा गया। पुलिस और पत्रकारों के कान खड़े हो गए। लेकिन जब सच्चाई सामने आयी तो सभी की बोलती बंद हो गई।
