इस बार जुलाई में दो ग्रहण होने वाले हैं। 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण और 27 जुलाई को चंद्र ग्रहण। 13 जुलाई को होने वाला सूर्य ग्रहण साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की अमावस्या को सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

वहीं 27 जुलाई को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण काल समाप्त होने के बाद दान पुण्य करने का विधान है।

सूर्य ग्रहण का समय
13 जुलाई 2018
भारत में सुबह 7 बजकर 18 मिनट
खत्म होने का समय 8 बजकर 13 मिनट 5 सेकेंड

आपको बता दें कि इस साल कुल 5 ग्रहण पड़ने थे। इससे पहले 31 जनवरी को साल का पहला चंद्रग्रहण देखा गया था। इस चंद्रग्रहण के दौरान 152 साल बाद बहुत दुर्लभ संयोग बना था। इस बार सूर्यग्रहण का कुछ राशियों पर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *