नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के हरनाथ चौक के समीप रविवार को एक कबाड़ी युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। शराब पीने से इनकार करने पर कुछ युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक तराजू छीन लिया। घायल युवक का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायल की पहचान कटिहार जिले के गेराबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद खालिद के रूप में हुई है। वह कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता है।

पीड़ित मोहम्मद खालिद ने बताया कि वह रविवार को एनएच-31 से हरनाथ चौक स्थित एक गली में कबाड़ खरीदने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बगीचे के पास चार से पांच युवक शराब पी रहे थे। युवकों ने उसे रोक लिया और शराब पीने का दबाव बनाने लगे। जब उसने शराब पीने से साफ इनकार कर दिया तो सभी युवक आक्रोशित हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

खालिद के अनुसार, आरोपियों ने हथियार के बट से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी छीन लिया। साथ ही उससे नकदी की मांग की, लेकिन उसके पास पैसे नहीं होने के कारण वे नकद राशि नहीं ले सके।

घटना के दौरान युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि अफरातफरी के माहौल में कुछ अन्य लोगों द्वारा भी उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। किसी तरह अपनी जान बचाकर घायल युवक अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले को लेकर नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। हालांकि घायल युवक की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet