A large Spanish style estate home burns, ignited by a wind driven brush fire dubbed the "Tea Fire" in Montecito, Calif. on Thursday, Nov. 13, 2008. (AP Photo/Dan Steinberg)

A large Spanish style estate home burns, ignited by a wind driven brush fire dubbed the "Tea Fire" in Montecito, Calif. on Thursday, Nov. 13, 2008. (AP Photo/Dan Steinberg)

Whatsapp group Join

ढोलबज्जा :  नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत के काशीमपुर कदवा निवासी सुभाष सिंह के घर में, सोमवार की रात करीब दो बजे आग लगने से घर में रखे सारे समान जलकर राख हो गए. जसमें सभी परिवार का कपडा, बर्तन, नगद 7600 सौ रुपये, ट्रंक, दो क्वींटल चावल, दाल, एक बोरी नमक, गेहूँ वगैरह थी. आग कैसे लगी इसका पता घर वालों को नहीं चल पाया. परिजनों ने बताया- हम सब परिवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर सो गए थे. घर के बगल चूल्हे की आग भी बुझ गया था. जिस समय आग लगी उस समय सभी सोए हुए थे. वहीं मंटु सिंह के पत्नी नीलम देवी बताती है कि – आग की लपटें में जब जलते हुए बांस के खंभे की फटाफट आवाज  सुनाई दिया तो, मैं झट से उठ कर देखा कि घर में आग लग गई है. जोर से चिल्लाने पर गांव के सैकडों लोग दौडकर आए तो देखा आग की लपटें काफी तेज थी. घर की ओर जाने वाली गली भी काफी छोटी थी जिससे होकर घुस पाना लोगों को मुश्किल था. कोई चारा न देख ग्रमीणों ने बगल के दरबाजे का गेट तोड कर जबतक अंदर घुसे तबतक दोनों घर जल चुके थे. बगल के एक और घर में पकड रहे आग को ग्रामीणों की सहयोग से बुझाया गया.  घर वाले काफी चितिंत हैं. मालूम हो कि सुभाष सिंह मेहनत मजदूरी कर, घर के दस सदस्यों का भरन-पोषण करता था. उक्त बातों की जानकारी मिलते हीं मुखिया अशोक सिंह, सरपंच सिराज साह, प्रमुख प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार सिंह, समाज सेवी नवीन कुमार निश्चल, अनिल कुमार  सरकार ने पहुंच, घटना की जांच कर, पीडित परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. उधर नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव ने बताया- कर्मचारी अमित कुमार के द्वारा घटना की जांच करा ली गई है. पीडित परिवार को उचित मुआवजा दिया जायेगा.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *