ढोलबज्जा : कदवा दियारा पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय कदवा में, शनिवार के दिन करीबी 11:00 बजे नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के तत्वधान में, हिंद युवा क्लब कार्तिक नगर कदवा के द्वारा प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

18 naugac kadwa men pados yuwa sansad

कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी, सरपंच सिराज साह, व नवगछिया प्रखंड के राष्ट्रीय युवा कोर जिम्मी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. जहां करीब चालीस गांव से करीब 80 से अधिक युवा व युवतियों भी शामिल थे। समारोह को संबोधित करते हुए, प्रखंड प्रमुख श्रीमती ने कही- युवाओं के बीच एक समन्वयक संबंध होना चाहिए, एकता ही देश को महान बनाता है। तबतक हमारे युवा का विकास नहीं होगा, तब तक हमारे देश का विकास संभव नहीं है. वहीं जिम्मी कुमारी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री उज्जवल योजना ग्रामीण स्वास्थ्य लोहिया योजना के बारे में जानकारी दी। जिससे हमारे समाज विकास की ओर अग्रसर हो. मौके पर बीजेपी के पंचायत अध्यक्ष मुकेश पासवान सचिव वरुण कुमार, अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, बरीय प्रेरक पिंटू कुमार, पैक्स प्रबंधक मृत्युंजय राय उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *