202 शौचालय और 21 आवास की मिली राशि

नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत में अब तक 1331 लोगों को शौचालय की राशि की प्रथम किस्त का  भुगतान किया जा चूका है. नवगछिया नगर पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सरगर्मी तेज हो गई है. अपने अपने वार्ड में वोटरों को लुभाने के लिए जल्दी-जल्दी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है.

इसी कड़ी में शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय में कैंप का आयोजन कर 23 वार्ड के लाभुकों के बीच शौचालयों और आवास की राशि बांटी गई. नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता रामविलास दास ने बताया कि शिविर में 202 लाभुकों के बीच शौचालय की प्रथम किस्त 75000 रुपये निर्गत किया गया. वही आवास योजना के तहत 21 आवास को कार्य का आदेश दिया गया.उन्होंने बताया कि नवगछिया नगर पंचायत में कुल 23 वार्ड हैं. जिसमें वर्ष 2015 और 2016 में कुल 1331 लाभुकों को शौचालय बनाने की प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है, और आवास योजना में सभी वार्ड में 636 का लक्ष्य आया था. जिसमें 305 लाभुकों को राशि मिल चुकी है. आगे बच्चे हुए कार्य को किया जा रहा है, जल्द ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *