महेशखूंट थाना क्षेत्र के पुआरी टोला के पास गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक रेडीमेड कपड़ा दुकानदार को गोली मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीरवस्था में बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। दुकानदार की हालत गंभीर बतायी गयी है। अपराधियों ने उनके मुंह में दो गोली मारी है। घायल अरुण चौरसिया (45) पुआरी गांव के महेन्द्र चौरसिया के पुत्र हैं।

crime-illustration-material-free-crime-pictogram-icon-JjI1kW-clipart

गोली उस समय मारी गयी जब अरुण अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर पुआरी जा रहे थे। बताया गया कि दुकान से पुआरी आवास की दूरी मात्र आधा किलोमीटर के आसपास है। पुआरी गांव के पास पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने अरुण की बाइक रोकी और फिर ताबड़तोड़ मुंह में दो गोली मार दी और फरार हो गए।

अरुण के चिल्लाने व गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। खून से लथपथ अरुण का प्राथमिक उपचार कराया गया। फिर उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ादलबल के साथ पुआरी गांव पहुंचकर घटना की छानबीन की।

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर घटना के बाद स्थानीय व्यवसायी सकते में हैं। इससे पहले 4 फरवरी की शाम गंगौर ओपी क्षेत्र के जलकौड़ा के पास अपराधियों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी चंदन कुमार की हत्या कर दी थी। चंदन बेगूसराय के रहने वाले थे और यहां उनकी स्वर्ण आभूषण की दुकान थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *