नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 निवासी दिलीप महतो की पुत्री रचना कुमारी से ठगों ने कार फसने का प्रलोभन देकर कुल 48 हजार पांच सौ रुपए की ठगी कर ली है. ठगी की शिकार हुई युवती ने इस संबंध में नवगछिया थाना में आवेदन देकर क़ानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

रचना कुमारी ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर धनतेरस के दिन फोन आया की आपको कार इनाम में फसा है इनाम लेने के लिए पांच हजार रुपया जमा करना है. पैसा जमा करने के लिए ठग ने अपना अकाउंट नंबर भी दिया जिसमें प्रथम चरण में मैंने तीन हजार रोया जमा किया इसके बाद उनके द्वारा और पैसे की मांग की फिर मैंने उक्त खाते में 31 हजार सात सौ रुपए जमा किया

इसके बाद पुनः पैसे की मांग की गयी तो मनी ट्रांसफर के तहत 17 हजार आठ सो रुपया भेजा इसके बाद जब आस पास के लोगों से पूछताछ की गयी तो पता चला की गलत तरीके से वह पैसे ले रहा है इसके बाद भी पैसे की मांग लगातार जारी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *