नवगछिया: श्री गोपाल गौशाला मैं चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कोलकाता से आए श्री बाल व्यास श्रीकांत जी शर्मा ने कहा कि मनुष्य का शरीर बहुत दुर्लभ है इसलिए गंदगी से बचें, साफ सुथरे रहें ताकि बीमारी दूर रहे क्योंकि गन्दगी से गम्भीर बीमारियां होती हैं.आसपास साफ सफाई रखें अगर आसपास साफ सफाई रहेगी तभी आप स्वस्थ रहेंगे.गन्दगी और बन्दगी एक साथ नही हो सकती है.मानसिंह ने अकबर के दरबार मे बहुत बड़ा ओहदा पा लिया था लेकिन उनकी फ़ोटो कोई अपने घर मे नही लगाता परन्तु महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खायीं लेकिन उनकी कृति ऐसी थी की उनका नाम आज गर्व से लिया जाता है.हर आदमी को अपनी जाति पर, अपने धर्म पर, अपने देश पर गर्व करना चाहिए क्योंकि हर जाति परमात्मा की बनाई हुई है क्योंकि भारत मे हर जाति ऋषियों की संतान है. दुनिया मे जिसे कोई सहारा नही दे उसे सहारा देने वाले ही श्री कृष्ण है.
Total Downloads: 116
जब भगवान कृष्ण ने जेल में बंद सोलह हजार एक सौ आठ राजकुमारियों से विवाह किया तो सत्यभामा बोलीं कम से कम जन्मपत्री तो मिला लेते इसपर श्री कृष्ण ने कहा जो मेरी शरण मे आता है मैं उसकी जन्मपत्री नही देखता फिर सत्यभामा ने कहा ये जेल में बंद थी तो कृष्ण ने कहा यदि जेल में बंद होने से यदि कलंक लगे तो सबसे पहले तो कलंक मुझे लगना चाहिए क्योंकि मेरा तो जन्म ही जेल में हुआ है. आजकल सरकार को कुत्तों की नस्ल की चिंता है लेकिन मनुष्यों की नस्ल खराब हो रही है

उसकी चिंता नही.कृष्ण जानते थे कि धर्म के नाम पर कमाने वालों की कमी नही है इसलिए भगवान ने किसी नेता,पंडित, साधु को धर्म का ठेकेदार नही बनाया वो कहते हैं “यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत” अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानम सृजाम्यहम”मतलब जब जब धर्म की ग्लानि होगी तब तब मैं स्वयं उसकी रक्षा करने आऊंगा, परिवार की चिंता पशु करता है किंतु परिवार में रहकर भगवान का चिंतन करना मनुष्य का काम है.
मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि आज शाम 4:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है मेले के अंतिम दिन श्रीमद् भागवत कथा सुनने वाले श्रोताओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी एवं रासलीला देखने के लिए लोग काफी ही उत्साहित थे. मेले के अंतिम दिन लोगों ने झूलों का भरपूर आनंद लिया इस 1 सप्ताह के कार्यक्रम में नवगछिया में भक्तिमय का माहौल रहा.


