खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार से शादी की नियत से घर से भागी नंदकिशोर यादव की बेटी को खरीक पुलिस ने औरंगाबाद जिले के प्रेस सर थाना से बुधवार को बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने औरंगाबाद में ही किसी मंदिर में लड़का के साथ विवाह कर लिया इस संदर्भ में खरीक थाना में 24 जून को लड़की के पिता नंदकिशोर यादव ने खरीक थाना में शादी की नियत से अपहृत करने की प्राथमिकी खरीक थाना में दर्ज कराई थी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है खरीक पुलिस ने बताया कि बीते कई माह से मोबाइल से औरंगाबाद के लड़के से लड़की बात कर रही थी बातचीत लंबे समय तक होने के बाद लड़का ने लड़की को औरंगाबाद बुलाया लड़की लड़के के बुलावे पर घर से औरंगाबाद चली गई और वहीं पर किसी मंदिर में विवाह कर लड़के के साथ रहने लगा.

लड़की के पिता और घर परिवार के लोग बेटी लापता हो जाने से परेशान होकर खरीक थाना से बेटी की बरामदगी की गुहार लगा रहे थे.
औरंगाबाद से लड़की की बरामदगी होने की खबर सुनकर लड़की के माता-पिता हैरान है शुक्रवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में बरामद लड़की का 164 का बयान होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *