नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास ट्रक चालक से अपराधियों ने मारपीट कर कुल 55 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित चालक नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी मो सराफत ने घटना के संबंध में नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. घटना गुरुवार की देर रात की है. पीड़ित ट्रक चालक मो सराफत ने बताया कि वह पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के अलीसाकि मीरगंज निवासी मो अब्दुल रहीम पिता मो हैदर अली का ट्रक बी आर 11 एस 8264 चलाता है.

– लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने चालक को पीट पीट कर किया घायल

– पीड़ित चालक ने नवगछिया थाना में घटना के संबंध में दिया आवेदन

गुरुवार की संध्या समय वह पूर्णिया से ट्रक को लेकर गिट्टी लाने के लिए पाकुर जा रहा था. नवगछिया जीरोमाइल पहुंचने पर नो एंट्री के कारण व गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी कर दिया था. देर रात नो एंट्री समाप्त होने के बाद जब वह गाड़ी लेकर बढ़ा तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति उसका पीछा करने लगे. इस दौरान दोनों व्यक्ति मुझे गाड़ी रोकने के लिए कह रहे थे लेकिन मैं गाड़ी लेकर बढ़ता रह गया.

तेतरी जीरोमाइल के पास जब वह शंभू दानी होटल के पास पहुँचा तो होटल के मालिक मेरे ट्रक को रोक लिया और अपने लोगों को बुला लिया. इस क्रम में पीछे से आ रहे दोनों मोटरसाइकिल सवार वहां पहुचा और मेरी गाड़ी पर चढ़ कर मुझे पीटना शुरू कर दिया. मारपीट के दौरान दोनों ने मुझे गाड़ी से खींच कर नीचे उतार लिया. इस दौरान उन लोगों ने मेरे गाड़ी के खलासी पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के झनकुआं निवासी मो साहब के साथ भी मारपीट करने लगा.

मारपीट के दौरान शंभू दानी होटल के मालिक तेतरी निवासी शंभू दा ने मेरे पॉकेट से 55 हजार रुपया ले लिया और मारपीट करने के बाद हमें छोड़ दिया और वे लोग वहां से फरार हो गए. घटना के संबंध में नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित चालक द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *