गोपालपुर : जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई शशि शेखर पांडे ने गंगा नदी में इस्माइलपुर -बिंद टोली में व कोसी नदी में सहौडा मदरौनी में कटाव निरोधी कार्यों में छोटे छोटे पत्थरों को लगाये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया कि मानक के अनुसार पत्थर लगाया जाय.
उन्होंने कहा कि छोटे छोटे पत्थरों को चिन्हित जगह पर अलग रखने का निर्देश तन्य अभियंताओं को दिया. बताते चलें कि इस्माइलपुर बिंद टोली में दो ठेकेदारों द्वारा लगभग पचीस करोड की लागत से तथा सहौडा मदरौनी में पाँच करोड की लागत से जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य करवाये जा रहे हैं.

ग्रामीणों द्वारा छोटे छोटे पत्थर लगाये जाने की शिकायत पर मुख्य अभियंता ने यह निर्देश दिया.


