नवगछिया : नवगछिया वासियों के मांगों को देखते हुए कटिहार से जालंधर जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव नवगछिया में सुनिश्चित किया गया. यह विशेष ट्रेन का परिचालन श्रावणी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा नवगछिया वासियों के मांगों को देखते हुए स्वीकृत किया गया है. नरेंद्र मोदी मंच के प्रदेश मंत्री आलोक कुमार सिंह उर्फ बंटू ने जानकारी देते हुए कहा है कि नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की मांग को देखते हुए पूरे मामले से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन जी को अवगत कराया था.

श्री हुसैन ने लोगों के इस मांग को माननीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के समक्ष रखा तो रेल मंत्री ने उक्त मांग को स्वीकृत करते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने की मंजूरी दे दी है. युवा नेता आलोक कुमार सिंह बंटू ने कहा कि स्पेशल ट्रेन नवगछिया रेलवे रूट पर सावन के मौके पर कटिहार से लुधियाना, जालंधर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. जिसका ठहराव नवगछिया स्टेशन पर भी होगा.

कटिहार से 05717 हर गुरुवार को खुलेगी. जिसका नवगछिया में गुरुवार को ही खराब होगा. दूसरी तरफ से स्पेशल ट्रेन नंबर 05718 शनिवार को जालंधर से खुलगी जो सोमवार को नवगछिया आएगी. गाड़ी कार्यचालन 02 – 09 -17 तक होगा. इस गाड़ी के परिचालन ओर नवगछिया स्टेशन पर ठहराव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं आलोक कुमार सिंह बंटू, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल कुमार गुप्ता, राजेश मणि, नगर महामंत्री मोहम्मद नईम, फाइटर जेम्स, प्रदीप शर्मा, अनुज कुमार चौरसिया आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रुभ, रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए शुभकामना व बधाई संदेश दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....