नवगछिया : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार द्वारा निदेशित व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराकर नगर पंचायत नवगछिया को खुले में शौच मुक्त नगर पंचायत बनाना है.
Total Downloads: 403
उपरोक्त जानकारी नगर पंचायत नवगछिया की मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी ने देते हुए बताया कि इस मिशन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिये नगर पंचायत के सभी वार्डों में 12 जुलाई से शिविर लगाकर शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित कर आवेदन लिया जायेगा.

जिसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वहां शौचालय निर्माण करा दिया जाएगा. इसके लिये प्रत्येक वार्ड में लगने वाले शिविर की तिथि तय कर दी गयी है. इस शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारी, विकास मित्र की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है.

