भागलपुर: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने चारा घोटाले से सम्बंधित देवघर मामले में रांची के सीबीआई के विशेष अदालत द्वारा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी को  दोषी करार दिया पर कहा कि राजनैतिक द्वेष एवं दुर्भावना से प्रेरित इस केस में उम्मीद थी कि वो  निर्दोष सावित होंगें।

लेकिन जो अदालत का फैसला आया है वह दुखद और दुर्भग्यपूर्ण है आशा है कि ऊपरी अदालत से उन्हें न्याय प्राप्त होगा।श्री यादव ने कहा कि  पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर केंद्र सरकार के इशारे पर पूरी केन्द्रीय एजेंसी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। हमलोगों को देश के न्याय प्रणाली पर पूर्ण रूप से विश्वास है। उपरी अदालत से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जी को न्याय मिलेगा और पूरे मामले में निर्दोष साबित होंगें।
श्री यादव ने कहा कि जिस मानसिकता से मनुवादी शक्ति और सामंतवादी शक्ति लालू यादव जी को समाप्त करना चाहती है उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि लालू यादव जी किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, लालू जी एक विचारधारा का नाम है। पूरा राजद परिवार का एक-एक कार्यकर्ता लालू यादव जी हैं। भाजपा और आरएसएस के खिलाफ और मजबूत रूप से धारदार तरीके से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आन्दोलन तेज होगा और केन्द्र और बिहार की सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *