नवगछिया : बलात्कार का केस दर्ज नहीं कर मारपीट का केस दर्ज करने, पीड़िता का मेडिकल जांच नहीं कराने एव कोर्ट में 164 का बयान दर्ज नहीं कराने, आरोपी को लाभ पहुंचाने का आरोपी लगाते हुए भाकपा माले ने नेताओं ने नवगछिया स्टेशन चौक पर नवगछिया महिला थानाध्यक्ष का पुतला दहन किया. भाजपा माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल ने बताया कि राघोपुर एक महिला के साथ घास काटने के दौरान गांव के किशोर मंडल ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

बलात्कार का केस दर्ज नहीं कर के के विरोध में भाकपा माले ने नवगछिया महिला थानाध्यक्ष का पुतला जलाया

,, पीड़ित महिला ने नवगछिया एसपी को दिया आवेदन

पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा जब आरोपी को पकड़कर मामले में परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए गया तो वहां से पीड़िता को महिला थाना नवगछिया भेज दिया गया. वहीं नवगछिया महिला थाना थानाध्यक्ष द्वारा आरोपी को लाभ पहुचते हुए मारपीट मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई.

पीड़िता का इलाज तक नहीं कराया गया. वहीं इस संबंध में पीड़ित महिला द्वारा नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने अपने आवेदन ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष को वह बार बार घटना के बारे में बताया एवं दुष्कर्म होने की बात कही.

इसके बाद भी उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर लिया. पुतला दहन के मौके पर पीड़ित महिला सहित रेनू देवी, गौरी शंकर राय, आजाद हिंद मोर्चा के राजेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *