नवगछिया : पंचायत उपचुनाव को लेकर नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत में वार्ड 13 में पंच पद पर रामानंद साह विजई हुए. जबकि पूनमा प्रताप नगर पंचायत के वार्ड 10 में वार्ड सदस्य पद पर नीलम देवी विजय हुई है. उपचुनाव को लेकर दोनों ही पंचायतों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हुआ जो कि संध्या पांच बजे तक चला.

मतदान संपन्न होने के बाद रविवार की संध्या समय में नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में दोनों पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई. नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि खगड़ा में पंच पद पर रामानंद साह विजई हुए. इन्हें कुल 193 मत प्राप्त हुए थे.

जबकि पूनमा प्रताप नगर पंचायत के वार्ड सदस्य पद पर नीलम देवी विजय हुई है. इन्हें कुल 217 मत प्राप्त हुए. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि खगड़ा पंचायत में पंच पद के लिए 30 प्रतिशत एवं पूनमा प्रताप नगर पंचायत में वार्ड सदस्य पद के लिए 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *