नवगछिया: प्रखण्ड मुख्यालय इस्माइलपुर में खरीफ महोत्सव सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को जिला कृषि पदाधिकारी अरविन्द कुमार झा, प्रमुख मालती देवी   ने किया,

खरीफ महोत्सव शुभारंभ के साथ साथ खरीफ फसलों से संबंधित प्रशिक्षण किसानों को बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वैज्ञानिक डॉ शंभू प्रसाद, कृषि समन्वयक पंकज कुमार, रंजन पंडित द्वारा दिया गया. जिला कृषि पदाधिकारी भागलपुर ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद सदस्य विपीन मंडल ने किसानों से विज्ञानिकपी तरीके से खेती करने का आवाहन किया. कार्यक्रम में मदद जिला से प्रतिनियुक्ति कृषि समन्वयक पी पी नाथ, सोहन  सिंह, कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, किसान सलाहकार ब्रजेश कुमार, चंदन कुमार, अफरोज आलम मुखिया  मनोहर मंडल, सुजीत मंडल, सिकंदर मंडल सहित प्रशिक्षण के लिए चयनित किसान उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *