खरीक में वाहन जांच के दौरान 5 किलो गांजा बरामद, बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार

खरीक प्रखंड में रंगरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो गांजा के साथ बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी कृष्णा कुमार और लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है।

रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि जब्त गांजा को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....