खरीक : कोसी में वाटर डिस्चार्ज अत्यधिक होने से बिहार की शोक कही जाने वाली कोसी नदी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है .जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. तटीय इलाकों में कोसी नदी कटाव से भीषण कहर बरपा रही है.

बीते 2 सप्ताह से लगातार हो रहे भीषण कटाव से खुशी तथा ग्रामीणों में दहशत है. कटाव और संभावित बाढ़ के दहशत से गांव के लोग सुरक्षित जगहों की ओर पलायन करने लगे हैं. दो टुकड़ो में बंटा गाइड बांध बीते एक सप्ताह से लगातार हो रहे भीषण कोसी कटाव से गाइड बांध दो टुकड़ों में बंट गया है.

गाइड बांध ध्वस्त हो जाने से कोसी तटीय पंचायत कदवा ढोलबज्जा पुनाम प्रताप नगर के तकरीबन 40, 000 की आबादी बाढ़बाबा विशु राउत के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे पुल के नीचे प्रथम पाया के समीप भीषण कटाव लग गया है. लगातार हो रहे कटाव से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाबा विशु राउत पुल का संपर्क पथ कभी भी ध्वस्त हो सकता है . ग्रामीणों का कहना है की अविलंब बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू नहीं किया गया तो तेतरी जीरोमाइल से चौसा मधेपुरा की ओर जाने वाली सड़क नया नंबर 1 के समीप  संपर्क पथ कभी भी विच्छेदित हो सकता है. आवागमन बाधित भी हो सकता है. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने कहा कि पुल निर्माण निगम के तरफ से बचाव कार्य जारी है. उम्मीद है इस स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *