नवगछिया: जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद जी अध्यक्षता में उनके आवास पर नवगछिया संगठन जिला जदयू की एक अहम बैठक आयोजित की गई .इस बैठक में चर्चित युवा नेता कुणाल गुप्ता जी को जिलाध्यक्ष ने पार्टी के प्रति उनकी आस्था व कर्तव्यनिष्ठता को देखते हुए नवगछिया नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है. पार्टी के उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और बधाई दी. ज्ञात हो कि आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार संगठन में फेरबदल पूरे बिहार में किया जा रहा है. शिथिल पदाधिकारीयों की जगह नये सक्रीय चेहरे को मौका दिया जा रहा है . उम्मीद जताई जा रही है कि कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में नवगछिया नगर जदयू अब नये अवतार में दिखेगा.

वहीं जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद ने तमाम प्रखंड अध्यक्षों व प्रखंड प्रभारीयों को प्रखंड स्तर पर पंचायत अध्यक्षों व पंचायत प्रभारीयों की बैठक जल्द बुलाने का आदेश दिया है, इसके उपरांत विधानसभा स्तर पर भी प्रखंड अध्यक्षों को संयुक्त बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है.

जिलाध्यक्ष ने जदयू को और धारदार बनाने के संकेत दिए हैं। बहुत जल्द ही सभी प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष को पहचान पत्र से लैश किया जाएगा. माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों में बाधक तत्वों पर निगरानी व लगाम लगाने के लिए विशेष रूप से पार्टी के पदाधिकारी को संगठित करने पर भी विचार चल रहा है.

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विमलदेव राय, जिला प्रवक्ता कुमार मिलन सागर, बिहपुर विधानसभा से राज्य परिषद् सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला महासचिव शाहीद राजा, जिला महासचिव पुष्पक कुमार सिंह,जदयू मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार, नवनियुक्त नवगछिया नगर अध्यक्ष कुनाल गुप्ता, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, नारायणपुर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनिल चौधरी, खरीक प्रखंड अध्यक्ष जालंधर मंडल, गोपालपुर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, इस्माईलपुर प्रखंड अध्यक्ष गुलशन मंडल, सुरज पोद्दार, सोनम शेखर, संजीव झा, प्रमोद कुमार आजाद, बबलू राय इत्यादि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *