भले ही अभी राहुल गांधी को उनकी मनपसंद दुल्हनिया नहीं मिल पायी हो पर राजनीति में उनके प्रमुख सहयोगी लालू प्रसाद के बड़े बेटे विधायक तेजप्रताप यादव को दुल्हनिया पसंद आ गयी है। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद ने अपने बेटे की शादी अपने ही दल के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बिटिया ऐश्वर्या राय के साथ होने की हामी भर दी है।

चंद्रिका राय, बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं। दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

ऐश्वर्या राय के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सगाई की तिथि भी तय हो चुकी है। रिंग सेरोमनी अप्रैल माह के अंत में एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ होगी। तेजप्रताप की शादी तय होने की खबर जैसे ही मीडिया में वायरल हुई तो राज्य के साथ- साथ लालू की कर्मभूमी सारण प्रमंडल के लोगों में भी शादी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस खबर को खूब पोस्ट किया।
लालू के बड़े बेटे की होने वाली है शादी, ऐश्वर्या बनेंगी दुल्हन

लोगों ने अपना कमेंट भी खूब किया। तेज प्रताप के प्रशसंकों कहना था कि मीडिया अब यह सवाल नहीं पूछेगी कि लालू के दोनों बेटे की शादी कब होगी। अब सही जवाब मिल गया है। मीडिया हमेशा लालू व तेज प्रताप यादव से शादी को लेकर सवाल करते रही है। अब सही जवाब भी मिल गया है। कुछ समय पहले ही तेज प्रताप यादव ने शादी के बारे में कहा था कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी ही उनके लिए लड़की ढूंढ़ कर लाएंगे। घरवालों को लड़की पसंद आने पर शादी कर लेंगे।

उनके घरवालों ने अपने ही दल के एक राजनीतिक घराने में शादी तय कर दी। दरियापुर के बजहिया गांव के लोगों ने बताया कि जिस समय लालू प्रसाद अपने राजनीतिक चरम पर थे तो पूर्व सीएम दारोगा राय के घर रिश्तेदारी करना चाहते थे। पर नियति को यह मंजूर नहीं था। अब वे जब जेल में है तो उनका सपना यथार्थ का रूप ले रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *