जेल में बंद कई केसों के आरोपी भक्ता मंडल और पप्पू सोनार के विरुद्ध सीसीए लगाने की तैयारी पुलिस प्रशासन कर रहा है। सुनवाई के बाद डीएम ने भागलपुर एसएसपी और नवगछिया एसपी को प्रस्ताव में सुधार कर भेजने को कहा है।

भागलपुर एसएसपी ने पप्पू सोनार के विरुद्ध सीसीए 12 (2) लगाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में पप्पू के विरुद्ध लंबित और पूर्व में दर्ज मुकदमों का भी ब्योरा दिया गया है।

करीब 14 मामलों की जानकारी दी गयी है। इसमें रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आरोपों के तहत दर्ज मामले शामिल हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि आरोपी के निकलने के बाद शांति भंग होने की आशंका है। पप्पू के विरुद्ध कोर्ट में आर्म्स एक्ट के मामले में सुनवाई चल रही है। नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा ओपी के भक्ता मंडल के विरुद्ध नवगछिया एसपी ने प्रस्ताव भेजा है।

प्रस्ताव में करीब सात केसों की जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि कैसे जेल से निकलने पर शांति भंग हो सकती है। भागलपुर के एसएसपी ने बताया कि सीसीए 12 (2) के तहत एक साल तक जेल में रखने का प्रावधान है। पुलिस के प्रस्ताव को डीएम स्वीकृति देते हैं। इसके बाद हाईकोर्ट द्वारा बनायी गयी कमेटी के समक्ष सुनवाई होती है। सुनवाई के दौरान डीएम और एसएसपी भी रहते हैं। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद एक साल जेल में रहना पड़ता है। पप्पू सोनार के विरुद्ध प्रस्ताव भेजा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *