राजद प्रमुख लालू यादव ने प्रशांत भूषण के भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयान की निंदा की है। प्रशांत भूषण द्वारा किये गये विवादित ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए लालू ने इसके साथ ही साध्वी प्राची पर भी जुबानी हमला किया।

Whatsapp group Join

आरजेडी अध्यक्ष ने प्रशांत भूषण के भगवान् कृष्ण पर विवादित बयान की निंदा करते हुए कहा कि इस देश में सब लोग जो जी में आता है, बोलते हैं। लोग भगवान से लेकर गांधी जी तक को नहीं छोड़ते। हालात ऐसे हैं कि गांधी अगर आज जिंदा होते तो कुछ लोग उन्हें भी मुंह पर ही बोल जाते।

प्रशांत भूषण ने भगवान श्री कृष्ण को लेकर ट्वीट किया था कि रोमियो ने अपने जीवन में सिर्फ एक ही लड़की से प्यार किया, जबकि कृष्ण तो कई लड़कियों को छेड़ने के लिए मशहूर थे। क्या मुख्यमंत्री आदित्यनाथ में इतनी हिम्मत है कि वो एंटी रोमियो दस्ते का नाम एंटी कृष्ण स्क्वायड रख सकें?

प्रशांत भूषण के इस विवादित ट्वीट ने देश में राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। अपने ट्वीट में भूषण ने श्री कृष्ण को सबसे बड़ा छेड़छाड़ करने वाला शख्स बताया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *