नारायणपुर -प्रखंड के रायपुर गांव में दो बच्चे की हत्या कांड में भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि बुधवार को एफएसएल की टीम घटनास्थल पर रखे बोरे मिला खुन की जांच करेंगे. मंगलवार को बलाहा गंगा घाट में दोनों शव का दाह संस्कार हिन्दु रिति रिवाज के अनुसार किया गया. नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टावर लोकेशन पर छापामारी किया जा रहा है.
सोमवार की रात में हिरासत में लिए गये दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया. भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का आरोपी के ठिकानों पर पुलिस बल छापेमारी कर रही है. जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 80
मृतक के पिता भवेश शर्मा व अंग्रेज शर्मा ने बताया कि बच्चे को गलादबाकर मारकर बोरा में फेका था जिसको ग्रामीणों ने देखा है जिसे आरोपी द्वारा धमकी दिया जा रहा है कि अगर तुम बताओगे तो तुम्हारा भी वही गति किया जाएगा. मृतक की मा सहित अन्य परिजनों का का रो रो बुरा हाल है. दोनों के घर में शनिवार से ही खाना नहीं बना है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
