खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के छोटी अठगामा निवासी धनेश्वर मंडल ने जब अपने भतीजे मोती मंडल को लड़की छेड़ने से मना किया और अपने आचार विचार सुधारने की नसीहत दी तो गुस्से से आग बबूला होकर भतीजा ने चाचा की लाठी डंडे से जमकर खबर ली. भतीजे की इस कृत्य से चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. धनेश्वर का इलाज खरीक पीएचसी में कराया गया शरीर के पीठ छाती कलाई केहुनी पर लाठी के कई गंभीर जख्मी है. फ्री धनेश्वर मंडल ने बताया कि उसका भतीजा मोती मंडल मनबढू है.
Total Downloads: 116
मोती के एक गरीब परिवार की लड़की को अक्सर छेड़ता है और उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करता है. लड़की के परिवार वालों ने मोती की काली करतूत के बारे में बताया और छेड़खानी करते हुए दिखाया. भतीजे की गंदी हरकत काम मैंने विरोध किया और अपने भाई को पुत्र के बारे में बताया कि मोती अपनी हरकत से नहीं आता है तो बहुत बड़ी अनहोनी की घटना हो जाएगी जिसमें मोती की जान भी जा सकती है.

इस बात को लेकर मैंने मोती का विरोध किया. लड़की छेड़ने का विरोध करने पर आग बबूला होकर लाठी डंडे से लैस हो गया जैसे ही मैं घर से मोटरसाइकिल से निकला ठीक उसी समय मोती मेरा पीछा करते हुए घर से बाहर डंडे से लगातार प्रहार करने लगा मोती को जितना डंडा मुझ पर चलाना था इतना मारा पूरे शरीर का एक में हिस्सा ऐसा नहीं बचा जहां डंडा नहीं लगा मैं गंभीर रूप से घायल हो गया शरीर पर कई लाठी के जख्म हुआ.
पिटाई की घटना होने के बाद दूसरे लोगों की मदद से खरीक थाना पहुंचा.पुलिस ने मेरा इलाज खरीक पीएचसी में कराया. धनेश्वर का कहना है कि उसका भतीजा कभी भी उसका हत्या कर सकता है. इस संदर्भ में धनेश्वर मंडल खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है जिसने अपने भतीजा मोती मंडल को आरोपित किया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

