नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह रामनगर बिंद टोली कोसी नदी घाट में हुए नौका हादसे में डूबे हुए बच्चों के शव की तलाश घटना के पांचवे दिन गुरुवार को भी जा रहे था. गुरुवार को संध्या समय तक एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम को शव की खोज के दौरान एक भी शव बरामद नहीं हो पाया. नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव ने बताया कि नौका हादसे में डूबे हुए बच्चों के शवों की तलाश की जा रही है.
– डूबे लोगों में तीन का शव बरामद, पांच अभी भी हैं लापता
– शुक्रवार तक शवो की तलाश करेंगी एसडीआरएफ हुआ एनडीआरएफ की टीम
परिजनों के कहने पर शुक्रवार को भी एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम के द्वारा शवों की तलाश की जाएगी. इसके बाद टीम द्वारा शव की खोजबीन बंद कर दी जाएगी. सीओ ने बताया कि जिन बच्चों का शव बरामद नहीं हो पाया है उनके परिजनों को मुहावरा देने के लिए कुछ समय लगेगा. उन परिजनों को मुआवजा देने को लेकर कुछ नियम है। लापता बच्चों के लिए कलेक्टर के आदेश के बाद अखबार में अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी. अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है तो पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा.

– डूबने से आठ में एक युवक व सात बच्चे की हुई थी मौत
नौका हादसे में एक युवक सहित सात बच्चे की डूबने से मौत हुई है. दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा लगाता डूबे हुए लोगों के शव की तलाश की जा रही है. टीम के द्वारा रामनगर बिंद टोली के लक्ष्मण कुमार, सोनी कुमारी व सबौर की अंजली कुमारी का शव बरामद किया गया. जबकि गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी निवासी वेदानंद महतो के तीन बच्चे गुंजा कुमारी, राजू कुमार , मुन्ना महतो एवं बलराम महतो के एक पुत्र निलेश कुमार व पुत्री खुशबू कुमारी का शव अभी भी लापता है.


