नवगछिया: लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया के तत्वाधान में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन माता सावित्री देवी,पिता -स्वर्गीय बच्ची राय की स्मृति में उनके परिजन श्री भीम राय एवं डॉक्टर कौशल किशोर (पंकज कुमार)के सहयोग से बच्ची सावित्री मेमोरियल हॉस्पिटल में आयोजित किया गया।शिविर का विधिवत उद्धघाटन क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल,डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ,लायन प्रो० इसराफिल साहब,लायन प्रो० बिजय कुमार,लायन अजय रुंगटा,लायन मुन्ना हाजी,लायन रतन लाल डोकानियाँ,श्री भीम राय एवं डॉक्टर कौशल किशोर जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसके बाद क्लब अध्यक्ष द्वारा विश्व शांति प्रार्थना एवं शहीदों की स्मृति में एक मिनट मोन्न श्रधांजलि अर्पित करते हुए,अध्यक्षीय सम्बोधन दिया गया।सम्बोधन के क्रम में डाक्टर कौशल किशोर ने बताया उनका हमेशा से यह प्रयास रहा की मेडिकल की व्यवस्था की ज्यादा जरूरत ग्रामीण क्षेत्र में है।यहाँ लोग बहकावे में आकर सही उपचार एवं सही डॉक्टर के पास नही पहुंच पाते है।जिससे आगे चलकर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस ओर ही ध्यान देते हुए उहोंने प्रताप नगर कदवा में बच्ची सावित्री मेमोरियल अस्पताल की स्थापना की।जिसमें कई रोगों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर बाहर से समय समय से आकर अपनी सेवा दे रहें है।इसी क्रम में आज डॉक्टर कौशल जी के सहयोग से इस शिविर का संचालन लायन सदस्य सह नवगछिया अनुमंडल के मुख्य नेत्र चिकित्सक डॉ-०बी एल चौधरी एवं डॉ०बादल चौधरी जी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।इसमें डॉक्टर बादल ने बताया कि शरीर के सभी अंगों में आंख का अलग महत्व है।

आंख शरीर का सबसे कोमल अंग है।इसकी नियमित जांच अतिआवश्यक है।खासकर 40 बर्ष एवं इससे ज्यादा की उम्र वाले व्यक्तियों को इसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।जिससे कि बढ़ती अंधापन की समस्या को नियंत्रित किया जा सके,ओर लोग समय रहते इसका इलाज करवा पाएं।उन्होंने महिलाओं से खासकर निवेदन किया की वो बच्चों को आंखों में काजल/सुरमा लगाने की पौराणिक बातों को तबज्जो नही दें।यह आगे चलकर बच्चों के आखों की रौशनी का बाधक बनता है।जिसे हम सभी लोगों के बीच जागरूकता सन्देश के साथ दूर कर सकते है।

इस शिविर में करीबन 175 रोगियों की निःशुल्क आखों की जांच की गई।जिसमें करीबन 55 रोगी मोतियाबिंद के पाए गए।वही इस शिविर में भागलपुर से पधारे पूर्व जिलापाल श्री अनुपम सिंघानियां जी मानवता के इस सेवा कार्य मे बढ़ते कल्ब के कदम की सराहना की।शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अधिकारीगण ने क्लब एवं बच्ची सावित्री मेमोरियल अस्पाल के संयोजक डॉक्टर कौशल किशोर(पंकज)जी एवं उनकी टीम की प्रशंसा की।अंत में क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन अजय कुमार रुंगटा ने सबों का धन्यवाद ज्ञापन किया।मंच संचालन सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा जी के द्वारा किया गया।इस शिविर में क्लब सदस्यों के साथ साथ दीपक चिरानियाँ,गुड्डू कुमार व स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

साथ ही ठंड को देखते हुए क्लब द्वारा जरूरतमंद वृद्ध लोगों के बीच 100 पीस कम्बल व शॉल का वितरण भी किया।बताते चलें कि लायन्स क्लब का कम्बल वितरण कार्यक्रम निरन्तर चालू है।जब किसी व्यक्ति को इसकी जरूरत होती है तो लायंस क्लब उन सबों की बीच यह सेवा प्रदान करता है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu