खरीक : खरीक प्रखंड के लोकमानपुर में कदवा के किसानों द्वारा बांध काटने से लोकमानपुर और कदवा के ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति उत्प्न्न हो गयी है. आक्रोशित लोकमानपुर के ग्रामीणों ने कदवा के किसानों का तकरीबन 37 मवेसियों को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया है. जिससे विवाद गहरा गया है.दोनों पक्षों की और से खरीक और कदवा थाना में ग्रामीणों ने शिकायत किया है.खरीक थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि पुलिस को मौखिक सूचना मिली है.मामले को लेकर ग्रामीण स्तर पर पंचायत हो रही है.पूरा मामला संज्ञान में है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 75
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
