नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत लगाया गया जिसमें कुल 239 मामलों का निष्पादन किया गया. शनिवार को लगाये गए लोक अदालत में कुल 3 बेंच बनाये गए थे.
जिसमे प्रथम बेंच की अगवाई एसीजेएम प्रथम ओम सागर कर रहे थे. जिसमें बैंक के कुल 67 मामलों का निष्पादन किया गया और बिजली चोरी के 1 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं बैंक से जुड़े मामलों में 18 लाख 34 हजार 900 में समझौता कर किया गया और 1084000 रुपए जमा किए गए, बेंच 2 पर अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद थे. वहीं दूसरे बेंच की अगुवाई एसडीजेएम प्रमोद कुमार पांडे कर रहे थे जिसमें 4 आपराधिक मामले का निष्पादन किया गया वहीं बेंच 2 पर अधिवक्ता कुंजलता कुमारी थी. इसके अलावा बेंच 3 की अगवाई मुंसफ अरुण कुमार झा केर रहे थे, जिसमे बैंक के कुल 167 मामलो का निष्पादन किया गया. साथ ही बैंक के मामलों में 4659213 रूपये में समझौता किया गया साथ ही 397400 रुपये जमा किया गया. बेंच 3 पर अधिवक्ता के रूप में विभाष प्रसाद सिंह थे.

