नवगछिया: रविवार को इस्माइलपुर प्रखंड के हाई लेवल स्थित नव नामित जहान्वी गंगा घाट के उद्घाटन की तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में गंगोत्री जागरण मंच के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर भूमिका दिखा रहे हैं. रविवार को एक प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक एवं इस्माइलपुर के जदयू अध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि रविवार को उद्घाटन समारोह के बाद कई तरह के भव्य आयोजन भी किए जाएंगे.
Total Downloads: 79
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में संत स्वामी श्री चतुरानंद जी महाराज प्रधान आचार्य मनियारपुर, स्वामी श्री गुरु श्री भागीरथ दास जी महाराज, परम पूज्य स्वामी छोटे लाल दास जी महाराज, संत योगेश जी महाराज के अलावा भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, गायक अजय मंडल, जयपुर विधानसभा के विधायक श्रीमती वर्षा रानी, विधायक बीमा भारती व कई गणमान्य लोग भाग लेंगे.

गुलशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को देर शाम गंगा आरती का भी आयोजन भव्य रुप से किया जाएगा. प्रेस वार्ता में गंगोत्री जागरण मंच के यह सचिव प्रमोद मंडल ने बताया कि इस समारोह में कम से कम 20000 लोग भाग लेंगे. बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा शौचालय पर जल व भोजन की व्यवस्था भी की गई है. शुक्रवार को इस संदर्भ में आयोजित प्रेसवार्ता में इस्माइलपुर अध्यक्ष गुलशन कुमार, कवि श्रवण बिहारी, दयानंद सरस्वती, चंद्रकांत मंडल, छोटेलाल मंडल, महेश्वर मंडल, राजेश मंडल, रमेश मंडल अन्य भी मौजूद थे.

