ट्रक के चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
,, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदरौनी गांव के पास हुआ हादसा
,, दोनों मृतक नवगछिया के उजनी गांव के
,, स्थानीय लोगों के ट्रक के साथ चालक को दबोचा

Whatsapp group Join

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदरौनी गांव के समीप एक ट्रक के चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतक नवगछिया थाना क्षेत्र के उजनी गांव निवासी मो ताहिर 19, व मो कादिर है. घटना के तुरंत बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. मो ताहिर को नवगछिया अनुमंडलीय में ही मृत घोषित कर दिया गया जबकि नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से मो कादिर को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज जिला अस्पताल भेजा गया. जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. पटना जाने के क्रम में ही मो कादिर की मौत हो जाने की सूचना मिली है. इधर पुलिस ने मृतकों के के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. दोनों वेल्डिंग मिस्त्री थे. परिजनों ने बताया कि दोनों मोटर साईकिल से वेल्डिंग करने के लिए मंदरौनी गांव जा रहे थे. रंगरा की ओर से लापरवाही और तेज गति से आ रही एक ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कड़ मार दी. दोनों के सर में गंभीर चोटें आयी. सड़क खून से लथपथ हो गया. दोनों बेहोश हो गए. मंदरौनी निवासी रौशन सिंह और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. मौके से ही आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को दबोच लिया और ट्रक को भी जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क को जाम कर दिया. पुलिस पदाधिकारियों और नवगछिया एसपी पंकज सिंहा के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. ग्रामीणों ने कहा की मंदरौनी चौक के आसपास अक्सर हादसे होते ही रहते हैं. लेकिन पुलिज़ प्रशासन के कान में जू तक नहीं रेंगती है. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाना में दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. इधर मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मो ताहिर आपने पिता मो एतवारी का तीसरे नंबर का पुत्र था तो मो कादिर अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet