नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक और शुक्रवार को बस के कंडक्टर खलासी एवं यात्रियों के बीच मारपीट के बाद आक्रोशित बस के चालक , खलासी व कंडक्टर ने एनएच 31 को जाम कर दिया. बस चालक व खलासी की पिटाई के बाद सड़क जाम कर दिए जाने के कारण एनएच पर दोनों और से परिचालन बंद हो गया. वहीं मकंदपुर चौक पर एनएच जाम कर दिए जाने की सूचना पर नवगछिया व गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ उन्होंने आक्रोशित चालक व खलासी से पूरे मामले की जानकारी ली और जाम हटाने का पहल किया लेकिन आक्रोशित चालक व खलासी पुलिस पदाधिकारियों की एक नहीं सुन रहे थे. बड़ी मसक्कत के बाद समझा बुझा कर एनएच से जाम हटवाया.
Total Downloads: 116
इस क्रम में करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा. बस नम्बर बीआर 11 टी 8244 के चालक गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा निवासी साजन कुमार यादव पिता हुलेश्वर यादव ने बताया कि वह बस लेकर भागलपूर से पूर्णिया के ले चले थे. इसी दौरान भागलपूर से मक्नॉर चोक आने के लिए कुछ यात्री चढ़े मकनपुर पहुचने पर जब उनसे किराया का मांग किया गया तो उनलोगों ने मारपीट कर खलासी व कंडक्टर को घायल कर दिया और मेरे पास रखे चालान का 26 हजार रुपया छीन लिया.

इस सम्बन्ध में चालक साजन कुमार यादव ने गोपालपुर थाना ने गोपालपुर के गोसाईं गांव निवासी गौरव कुमार, आंसू कुमार एवं स्टैंड के किरानी सिंध्या मकनपुर निवासी नागों सिंह को नामजद करते हुए गोपालपुर थाना में प्रथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इधर दो घण्टे तक एनएच 31 जाम रहने के कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतार खरी हो गयी थी. जाम के कारण यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. इधर गोपालपुर पुलिस मामले की छनबीन में जुट गए हैं.

