बिहार के पूर्णिया जिले से एक महिला को गड़ासे से काट कर मार देने की खबर सामने आई हैं. बताया जा रहा हैं की पूर्णिया जिले के चंपानगर के सिघिया गेरूआ टोला में पड़ोसियों ने डायन के आरोप में वृद्ध महिला की गड़ासा से काटकर हत्या कर दी. मृतका के पति बुद्धन शर्मा ने बताया कि पड़ोसी शिव कुमार महतो का एक बच्चा बीमार हो गया था.
Total Downloads: 83
जिसके बाद उनके परिजनों ने पत्नी पर डायन करने का आरोप लगाकर 30 जून को झगड़ा किया. शर्मा ने यह भी बताया की इस दौरान लोग डर से घर में घुस गए और पत्नी पीछे थी तभी आरोपियों ने पकड़कर गड़ासा से हमला कर दिया. खबर है की गंभीर स्थिति में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से डॉक्टरों ने केएमसीएच रेफर कर दिया.

केएमसीएच ले जाने के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई. मृतका का नाम जयमाला देवी बताया जा रहा हैं. जानकारी के अनुसार जयमाला देवी को पड़ोसी डायन का आरोप लगाकर बार-बार परेशान करते थे. इसको लेकर महिला ने सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया था,लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने में लापरवाही की. जिससे पड़ोसियों ने महिला की हत्या कर दी. जयमाला देवी की हत्या करने के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए है. पूर्णिया एसपी निशांत तिवारी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है

