भागलपुर: तिलकामांझी हटिया रोड में प्रेमिका का गर्भपात कराने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों ने पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में तिलकामांझी पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा कर भेज दिया। लड़की सबौर के एक गांव की है। लड़का लालू अठनियां दियारा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों में प्रेम था और रजामंदी से संबंध भी बन गया। लड़की पांच माह की गर्भवती हो गई।
Total Downloads: 83
रविवार को लड़का इलाज के बहाने लड़की को हटिया रोड के एक क्लिीनिक में लेकर पहुंचा और उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। लेकिन वहां के डॉक्टर ने कहा कि पांच माह की गर्भवती के गर्भपात से उसकी जान जा सकती है।

लड़की को जब गर्भपात कराने की जानकारी मिली तो वह हंगामा करने लगी। इसी बीच लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए और लालू की पिटाई कर तिलकामांझी पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में लड़की पक्ष ने पुलिस से कहा कि वे लोग आपस में मामले को सुलझा लेंगे। यह कह कर लड़की के पिता लड़का को थाने से ले गए। पिता ने कहा कि अगर लालू शादी के लिए राजी होता है तो ठीक, नहीं तो आगे सोचा जाएगा।

