IMG_20160731_6917

गोपालपुर प्रतिनिधि :  गोपालपुर अंचल के अन्तर्गत मकंदपुर चौक से अतिक्रमण हटाने की कवायद प्रारंभ हो गई है. सीओ अनिल कुमार के अनुसार मकंदपुर चौक पर दर्जनों लोगों ने अतिक्रमण कर अस्थायी निर्माण कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है. सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को नोटिस का तामिला करवाया जा रहा है .सीओ अनिल कुमार ने कहा कि स्वेच्धा से अतिक्रमित की गई जमीन को खाली कर दें. अन्यथा बुल्डोजर से अतिक्रमण को हटाकर खर्च भी वसूला जायेगा. सीओ अनिल कुमार ने बताया कि आपरेशन दखल देहानी के तहत तिनटंगा करारी के मनोज राम को परवाना के द्वारा प्राप्त जमीन पर शुक्रवार को दखल कब्जा दिलाया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *