नवगछिया : मकंदपुर चौक से नवगछिया बाजार आने वाली मुख्य सड़क की स्थिति नारकीय हो गई है. सड़क जगह जगह गड्ढ़े में तब्दील हो गई है. वहीं रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सड़क पर जलजमाव हो जाने के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है.

सड़क स्थिति इतनी जर्जर हो गई है कि उस होकर पैदल चलने में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कीचड़मय सड़क और जगह-जगह गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक सड़क पर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. सड़क की जर्जर स्थिति होने के कारण आए दिन लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

नवगछिया सहित आसपास के इलाके के लोगों ने नवगछिया अनुमंडल प्रशासन से जर्जर सड़क की मरम्मती कराए जाने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नवगछिया बाजार जाने वाली यह मुख्य सड़क है. सड़क की जर्जर स्थिति हो जाने के कारण लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इसी सड़क में नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय भी है. जहां हर दिन इलाके की सैकड़ों छात्राएं महाविद्यालय पढ़ने के लिए आती हैं. जर्जर सड़क में छात्राओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार छात्राएं भी सड़क पर फिसल कर गिर गई है और छुट्टी हो गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *