नवगछिया  :- नवगछिया पुलिस जिला के भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नवगछिया शक्ति केंद्र प्रभारी की बैठक आयोजित किया गया. जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में राज पैलेस मकंदपुर चौक नवगछिया में हुई.

Whatsapp group Join

इस बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री जी हर माह मन की बात करते है.

जो इस बार पार्टी ने निर्णय लिया कि शक्ति केंद्र प्रभारी के द्वारा पंचायत स्तर पर अपने एक शक्ति प्रभारी को नियुक्त कर उस पंचायत में जाकर आम जनता के बीच ध्वनि  बिस्तारक यंत्र के माध्यम से मन की बात सुनाने का काम और साथ ही प्रदेश में भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार बनने पर प्रसन्नता जाहिर की साथ ही साथ बिहार विकास के साथ में भय, अपराध मुक्त हो इस पर पूर्ब सांसद अनिल यादव ने अपने सम्बोधन में संगठन की मजबूती पर जोर दिए. इस बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह, आलोक सिंह, सज्जन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बिजेन्द्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नंदनी सरकार, मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, रबि रंजन, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नवीन कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, सत्येन्द्र नारायण चौधरी, उपेंद्र यादव, डॉ0 पप्पू, एवं सभी शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *