नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के मोती टोला पचासी में दुर्गा मंदिर निर्माण में बालू उपलब्ध नही होने से निर्माण कार्य बाधित है. बालू उपलब्ध नही होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है. ग्रामीण मोती टोला के पुरन मंडल ने कहा कि हम लोग ग्रामीण मिलकर मंदिर निर्माण कर रहे हैं. मंदिर प्रांगण में पिछले सौ वर्षो से दुर्गा मां का मेला लग रहा है. वर्तमान में मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है.

लेकिन बालु नही मिल रहा. मंदिर निर्माण में कोई जनप्रतिनिधि या सरकारी लाभ नही मिल रहा है. जदयू नेता अजय मंडल का कहना हुआ कि ये ग्रामीण चंदा करके मन्दिर निर्माण कर रहे. मंदिर निर्माण में सरकारी लाभ भी मिलनी चाहिए.

मौके पर बासुदेव मंडल, किसन मंडल, सरयुग मंडल, मदन चौधरी, नंदकिशोर मंडल, जोगेंद्र मंडल, तनोज मंडल, धुरी मंडल, पंकज मंडल, कामेश्वर मंडल, किसन देव मंडल, संतोष कुमार, हकरू मंडल, रमन किशोर मंडल, जीवन मंडल, काफी संख्या मे मोती टोला के ग्रामीण मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *