File Photo

images21

नवगछिया : रसलपुर निवासी राजद नेता बाहुबली विनोद यादव हत्याकांड के मामले में आरोपी मंटू सिंह के पकरा में होने सूचना पर छापेमारी में गयी नवगछिया पुलिस नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के पास जाम में फंस गयी. जाम में फंस जाने के बाद पुलिस को अत्यधिक विलंब हो गयी और दूसरी तरफ आरोपी मंटू सिंह को पुलिस के आने की भनक लग गयी. इसके बाद मौके से मंटू सिंह मौके से फरार हो गया. नवगछिया पुलिस को पकरा गांव जा कर कुछ भी हासिल नहीं हो पाया. नवगछिया पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक गोदाम के मुंशी को दबोच कर कड़ी पूछ ताछ की. मुंशी से कुछ भी हासिल न होने पर उसे देर शाम छोड़ दिया गया है. मालूम हो कि दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि मंटू सिंह गांव आया हुआ है और इसी सूचना पर पुलिस ने तत्काल टीम तैयार किया और छापेमारी के लिए रवाना हुए थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *