बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक नवंबर को मॉरिशस जाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि मॉरीशस में होनेवाले अप्रवासी दिवस के 187 वें वर्षगांठ के समारोह में सीएम नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह समारोह दो नवंबर को आयोजित की गई है जिसमें भाग लेने के लिए वे एक नवंबर को मॉरीशस जायेंगे.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
इस दौरान मुख्यमंत्री का मॉरीशस दौरा तीन से चार दिनों तक का होगा. बताया जा रहा है कि मॉरीशस सरकार ने विशेष तौर पर बिहार के सीएम को बुलाया था.

पिछले ही माह मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्द्धन ने मॉरीशस सरकार की ओर से समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया था.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

