नवगछिया के ब्रजलेश्वर धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कवायद शुरू कर दी है।
इस संबंध में बिहपुर के सीओ से यह रिपोर्ट मांगी है कि श्रावणी मेले में यहां हर वर्ष कितने कांवरिया आते हैं। ब्रजलेश्वर धाम मंदिर कितना वर्ष पुराना है। मंदिर की कितनी जमीन है और मंदिर के आसपास में कितनी जमीन खाली है।

एनएच 31 से मंदिर की कितनी दूरी है। मंदिर के आसपास रोशनी की क्या व्यवस्था है। एसडीओ ने सीओ से पूछा कि अगर ब्रजलेश्वर धाम को बिहार राज्य मेला प्राधिकार दर्जा दिया जाय तो क्या यहां का विकास हो सकता है। ब्रजलेश्वर धाम को पर्यटन स्थल के लिए विकसित करने की प्रक्रिया एसडीओ ने शुरू कर दी है।

एसडीओ ने कहा कि इस वर्ष ब्रजलेश्वर धाम में बाहर से आए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उसक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सीओ से रिपोर्ट मिलने के बाद इस संबंध में जिला के माध्यम से पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।


