नवगछिया: मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें बाहर से आए हुए पदाधिकारी निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार वर्मा एवं राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री जोन 2 श्री संजय अग्रवाल एवं निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र वर्मा, संरक्षक श्री अभय प्रकाश मुनका, श्री नरेश केडिया एवं श्री प्रवीण केजरीवाल, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
Total Downloads: 83
जिसमे अध्यक्ष – निखिल चिरानिया, सचिव -चेतन मुनका कोषाध्यक्ष- दिनेश केडिया, उपाध्यक्ष -गोविन्द केडिया , संदीप सर्राफ, सुनील वर्मा , उपसचिव कमल टिबड़ेवाल के साथ- साथ संयोजक और कार्यकारणी सदस्यो को शपथ ग्रहण श्री अनिल कुमार वर्मा और संजय अग्रवाल द्वारा कराया गया।


मौके पर कार्यकारणी सदस्य में युवा पंकज टिबड़ेवाल, वरुण केजरीवाल, महेश खेमका, राज चौधरी, सूरज लाठ, विक्रम आनंद, अशोक सर्राफ, रॉकी भरतिया, शम्भू सर्राफ, मनोज सर्राफ, गौरी केडिया को भी शपथ दिलाई गई। इस समारोह में नवगछिया जागृति शाखा से बबीता वर्मा , कंचन खेमका, वीणा सर्राफ और रिंकी शर्मा मौजूद थी।
