नवगछिया : गंगा स्नान कर घर लौट रही 55 वर्षीय ललिता देवी की बाइक के धक्के से मौत हो गई। सबौर के बहादुरपुर निवासी उमेश मंडल की प|ी थीं। घटना विक्रमशिला पहुंच पथ की है। इस हादसे में दूसरी महिला 45 वर्षीय प्रमिला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जो उसी गांव की रहने वाली है।
इसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। दोनों गंगा स्नान कर पैदल टेम्पो पकड़ने के लिए जा रही थीं। उसी दौरान विक्रमशिला पहुंच पथ पर नवगछिया की ओर से आ रहा एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया।

बाइक के दोनों ओर दूध का कंटेनर बंधा था, जिससे दोनों महिलाओं को चोट आई। टीओपी के जमादार मुकेश सिंह ने महिलाओं को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। जहां ललिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रमिला बेहोश है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। बाइक सवार युवक भागने में सफल रहा। पुलिस ने बाइक और दूध के कंटेनर को जब्त कर लिया है।


