बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की दो मार्च को आयोजित मैट्रिक परीक्षा की दोनों पालियों में गणित विषय में एक-एक प्रश्न गलत पूछा गया था।

इस पर बोर्ड नेउन्हीं परीक्षार्थियों को पूरे-पूरे अंक देने का फैसला किया है जिन्होंने गलत प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया। परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में सभी मूल्यांकन केंद्र निदेशकों को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार ‘गणित अनिवार्य’ में दोनों पालियों में एक-एक प्रश्न और ‘उच्च गणित- ऐच्छिक’ की दोनों पालियों में दो-दो प्रश्न गलत पूछे गए थे।

गणित-अनिवार्य की प्रथम पाली में प्रश्न संख्या 36 गलत है। इसमें त्रिभुज की एक ही भुजा की दो लंबाई दी गई है। यह तीन अंक का प्रश्न है। दूसरी पाली में प्रश्न संख्या 29 गलत है। इसमें टैन-ए बराबर कॉट ए दिया गया, जबकि किसी एक को बी होना चाहिए था। यह दो अंक का प्रश्न है।

ऐच्छिक विषय उच्च गणित में प्रथम पाली में वस्तुनिष्ठ प्रश्न 3(ड्ड) के सभी विकल्प गलत हैं। 11(ढ्ड) में भी ‘कॉस’ की स्थान पर ‘साइन’ होना चाहिए था। वहीं, दूसरी पाली में भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न 3(ड्ड) के सभी विकल्प गलत हैं। 9(ढ्ड) भी त्रुटिपूर्ण है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *