विधानमंडल में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और छींटाकशी का मौका कोई अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहता।मंगलवार को भी चली विधानमंडल की कार्यवाही में एेसे ही मंजर देखने को मिले, जब लोग अपनी हंसी और ठहाके रोक ना सके।
Total Downloads: 206
भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ने कहा कि कभी पटना डेंटल कॉलेज राज्य की शान हुआ करता था, लेकिन अब यहां आधारभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। दो-दाे बार कॉलेज को बंद करना पड़ा। यहां राबड़ी जी बैठी हुई हैं, हमलोग को भी कभी दांत उखड़वाने के लिए डेंटल कॉलेज जाना पड़ सकता है।

सुशील मोदी ने कहा कि उसे बेहतर बनाइए, ताकि लोगों को असुविधा नहीं हो। इसी बीच राबड़ी देवी ने चुटकी लेते हुए मोदी से पूछा कि दांत उखड़वाए हैं का? तो मोदी ने भी जवाब में कहा कि हमको आपको कभी भी इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

