गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के पिछले एक दशक से गंगा के कटाव से विस्थापित किसान शैलेन्द्र कुमार यादव व गृहणी सुमन देवी की पुत्री मनीषा कुमारी ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में विञान विषय में शतप्रतिशत अंक लाकर अपनी ग्रामीण प्रतिभा को प्रतिष्ठापित किया है. मनीषा ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सैदपुर में नवम कक्षा में नामांकन कराया था. प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव के स्कूल में प्राप्त किया था. मनीषा को कुल चार सौ सात अंक मिले हैं.

नारायणपुर : प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर की छात्रा मधुरापुर बाजार निवासी स्व.अमरेंद्र पंडित की पुत्री सोनाली कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 445 अंक से उतीणॆ कर नारायणपुर प्रखंड समेत जिले का नाम रौशन किया .छात्रा सोनाली ने बताया कि कम उम्र में पिता के निधन होने पर माॅ पुष्पा देवी ने सरकारी कर्मचारी व अन्य घरों में मजदुरी कर पढने के लिए प्रेरित किया साथ ही सहारा कोचिंग सेंटर के शिक्षक राजैश पंडित, सहित मेरी सहेलियों के प्रोत्साहन से मैंने सफलता हासिल की. आगे पढ लिखकर समाज की सेवा के लिए पुलिस पदाधिकारी व डाक्टर बनना चाहती हुं। वहीं मधुरापुर निवासी प्रिती प्रणाली ने 377 अंक के साथ बिज्ञान में सत प्रतिशत सौ में सौ अंक लाकर बिधालय सहित प्रखंड का नाम रौशन की . जबकि राजद नेता रंजन यादव की पुत्री प्रिती कुमारी ने 417 अंक से उतीणॆ कर श्रेय अपने चाचा ब्रजेश कुमार को बताया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *