नवगछिया : भागलपुर सिविल सर्जन विजय कुमार के निर्देश पर सोमवार को नवगछिया के पैथोलॉजी एवं माइक्रोलार्जेस्ट की जांच की गई. जिसमें डॉक्टर देवव्रत कुमार, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, सुजीत कुमार शामिल थे.
जांच के क्रम में नवगछिया स्थित पैथोलॉजी जांच घर डायबिटीज सेंटर, नर्सिंग होम अस्पताल एवं ब्लड बैंक की अनियमितताओं की जांच की गई. जिसमें नवगछिया के छह पैथोलॉजी सेंटर राधेश्याम पैथोलॉजी, सेंटर गणेश , पैथोलॉजी कुमार , पैथोलॉजी बिहार पैथोलॉजी, भारतीय पैथोलॉजी, सिलीगुड़ी पैथोलॉजी इन सभी के यहां जांच किया गया .

जांच के क्रम में इन पैथोलॉजी में मानक के अनुसार नौ डॉक्टर आए गए ना ही महत्वपूर्ण कागजात उपलब्ध हो सके जिसको लेकर डॉक्टरों की टीम द्वारा सिविल सर्जन को रिपोर्ट करते हुए जिला अधिकारी को इसकी जानकारी दी है जांच के बाद नवगछिया के दवाई दुकान सहित पैथोलॉजी सेंटरों में हड़कंप मचा हुआ है.


