मिलिए, सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में बिहार के 13 जिलों के 15 टॉपर स्टूडेंट्स से। सबसे पहले मिलते हैं नेट्रोडेम एकेडमी मुंगेर की छात्रा सौम्या शर्मा से जिन्होंने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 99 फीसदी अंक लाकर न केवल मुंगेर बल्कि सूबे का नाम रौशन किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सौम्या बिहार की सेकेंड टॉपर बनीं हैं। सौम्या ने अंग्रेजी में 100 प्रतिशत, साइंस में 99, सोशल साइंस में 99, हिन्दी में 99 और गणित में 98 प्रतिशत अंक हासिल किया है। सौम्या स्कूल के सभी इवेंट में शुरू से ही टॉपर रही। इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता में भी वह बिहार टॉपर रह चुकी है। सौम्या अभी कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही हैं। मां- पिता की तरह वह भी डॉक्टर ही बनना चाहती है।

आयशा उजैर और मुनाजिल किशनगंज के टॉपर
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में किशनगंज के बाल मंदिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की छात्रा आयशा उजैर व जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र मुनाजील अनवर ने 97 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रुप से जिला टॉपर बने हैं।

एमपीएस की हिमांशी बनी अररिया की टॉपर
फारबिसगंज(अररिया) की बेटियों ने इस बार फिर सीबीएसई की परीक्षा मे बेहतरीन अंक लाकर धमाल मचाया है। मिथिला पब्लिक स्कूल की छात्रा हिमांशी कुमारी ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। हिमांशी के पिता डा. संजीव कुमार चिकित्सक जबकि माता संगीता देवी कुशल गृहिणी है। हिमांशी अपने पिता के तरह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है।

डीएवी के श्रेया सोनम व मयंक बने खगड़िया टॉपर
बीएसई बोर्ड की 10वीं की मंगलवार को जारी रिजल्ट में श्रेया सोनल व मयंक आर्यन संयुक्त रूप से खगड़िया टॉपर बने हैं। श्रेया खगड़िया डीएवी की छात्रा हैं तो मयंक महेशखूंट डीएवी के छात्र हैं। दोनों को 97-97 प्रतिशत अंक मिला है।

सुपौल: आरएसएम के अभिषेक बने जिला टॉपर
सीबीएसई दसवीं के मंगलवार को जारी रिजल्ट में आरएसएम स्कूल के अभिषेक कुमार 500 अंकों की परीक्षा में 478 अंक(95.6 प्रतिशत) लाकर जिला टॉपर रहे। जिला टॉपर बने अभिषेक कुमार परसागढ़ी जदिया निवासी सुभाष कुमार और किरण कुमार के पुत्र हैं। अभिषेक कुमार ने टीचर और अपने अभिभावकों को इस सफलता का श्रेय दिया है। विज्ञान में रूचि रखने वाले अभिषेक डॉक्टर बन लोगों का सेवा करना चाहते हैं।

आदर्श आनंद बने कटिहार टॉपर
कटिहार। सीबीएसई के 10 वीं का रिजल्ट आते ही केन्द्रीय विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में अध्ययन कर अच्छा परिणाम प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं के परिजनों में जहां हर्ष का माहौल व्याप्त है। जिले के मणिपाल पब्लिक स्कूल के आदर्श आनंद ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला का टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में जिला टॉपर बना आदित्य राज
जमुई। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में डीएवी स्कूल का छात्र आदित्य राज ने 474 अंक प्राप्त किया है। उसे 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जिला टॉपर आदित्य राज बना है। आदित्य राज शहर के बंबई कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता मनोरंजन कुमार सिंह खैरमा मिडिल स्कूल में शिक्षक है। उसकी मां बिंदू सिंह वन विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत है। बिंदू सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने कड़ी मेहनत की है। फिलहाल वह इंजिनियरिंग की तैयारी कर रहा है। आदित्य राज ने बताया कि वह इंजिनियर बनना चाहता है। फिलहाल वह कोटा में तैयारी कर रहा है। छात्र आदित्य ने बताया कि वह निश्चित ही आईआईटी में सफल होगा।

96.4% अंक लाकर लखीसराय की टॉपर बनी निधि प्रतीक
लखीसराय। लखीसराय के सूर्यगढ़ा की निस्ता निवासी निधि प्रतीक सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 96.4% अंक लाकर जिला टॉपर बनीं। वह डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा है। सफलता का श्रेय एलआईसी में अधिकारी पिता और शिक्षिका माता के आशीर्वाद को देनेवाली निधि फिलहाल पटना में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। डीएवी के ही सूरज राज 96.9% लाकर जिला में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अनन्या और विशाल राज 95.8 लाकर संयुक्त रूप से तीसरे गठन पर रहे।

हॉली क्रॉस स्कूल का शिवम बना मधेपुरा टॉपर
मधेपुरा। सीबीएसई के दसवीं का परीक्षा परिणाम जिले के मेधावी छात्र- छात्राओं का भी जलवा रहा। हॉली क्रॉस स्कूल के शिवम ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसके अलावा कई अन्य छात्र- छात्रों ने भी 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने में कामयाबी पायी।

एसवीपी के साहिल बने बांका जिला के टॉपर
बौंसी(बांका)। एसवीपी विद्याविहार गुरुधाम के छात्र साहिल कुमार ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लाकर जिले में परचम लहराया है। उसकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के साथ साथ उसके परिजनों में खुशी की लहर है। मूलत: दुमका के बारापलासी निवासी महेश कुमार केलांका एवं माता जुली देवी के बेटे साहिल कामर्स की पढ़ाई कर चार्टड एकाउंटेट बनना चाहते हैं। उसने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता पिता व अपने शिक्षकों को दिया है। कहा कि प्रतिदिन 12 से 14 घंटे की नियमित पढ़ाई कर हर विषय पर अपना ध्यान फोकस किया जिस वजह से उसे आज यह उपलब्धि हासिल हुई है।

आदेश कुमार ठाकुर बने पूर्णिया टॉपर
पूर्णिया। सीबीएसई दसवी में विद्या विहार के छात्रों ने सूबे में जिले का परचम लहराया है। स्कूल के आदेश कुमार ठाकुर ने 98.6 प्रतिशत अंक लाकर रिकॉर्ड कायम किया है। दरभंगा के रहने वाले आदेश कुमार ठाकुर ने 98.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल के सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जिले का टॉपर स्टूडेंट बने।

नवगछिया(भागलपुर) के टॉपर करना चाहते हैं आईआईटी क्रैक
नवगछिया(भागलपुर)। बाल भारती विद्यालय में सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 97 फीसदी अंक लाकर नवगछिया का नाम रोशन करने वाले सौरव कुमार की इच्छा आईआईटी कर देश के रचनात्मक कार्यों में सहयोग करने की है। सौरव के पिता मिथिलेश कुमार सिंह वीएलडब्लू हैं जबकि मां सिंधु वर्मा शिक्षिका हैं। सौरव ने बताया कि उसकी नानी सुशीला वर्मा और मम्मी दोनों उसे हमेशा पढ़ने के लिए प्रोत्साहन देते रहती थी। उसकी नानी भी शिक्षिका थीं। सौरव ने बताया कि उसका बड़ा भाई रवि भी इंजीनियर है इसलिए बचपन से ही उसकी इच्छा आईआईटीयन बनने की है।

नवोदय के अंकित राज बने सहरसा​​​​​​​ टॉपर, बनना चाहते हैं इंजीनियर
कहरा(सहरसा)। सीबीएसई दसवीं बोर्ड के परीक्षा में नवोदय के अंकित राज ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने। सौरबाजार सहुरिया के मूल निवासी तथा शहर के वार्ड संख्या के 13 निवासी अंकित राज की मां अंजना चौधरी शिक्षिका है,वहीं पिता सुनील कुमार किसान हैं। पूरे जिले में सर्वोच्च अंक लाने वाले अंकित बचपन से ही काफी मेधावी रहे हैं। वह आईआईिटयन बनना चाहते हैं। अंकित की सफलता से उसके परिजनों सहित गांव तथा मुहल्ले वासियों में काफी खुशी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet